सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

YouTube बनाने वाले जावेद करीम की जीवनी। Biography of Jawed Karim, creator of YouTube

जावेद करीम का जन्म 28 अक्टूबर 1979 को जर्मनी के मर्सबर्ग के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता, नाइमुल करीम, बांग्लादेशी थे और उनकी माँ, क्रिस्टीन, जर्मन थीं। जावेद करीम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जर्मनी में ही पूरी की और बाद में उनका परिवार ने अमेरिका में जा कर बस गया।
YouTube बनाने वाले जावेद करीम की जीवनी, jivni.in
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: शिक्षा: जावेद ने सेंट्रल हाई स्कूल, मिनेसोटा से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस एट अर्बाना-शैंपेन से कंप्यूटर साइंस में अपनी ग्रेजुएशन डिग्री हासिल  की।

करियर की शुरुआत: पेपल:  अपनी शिक्षा के दौरान ही जावेद ने पेपाल में इंटर्नशिप की और बाद में वहां पर फुल-टाइम काम भी करणी। पेपाल में काम करते हुए, उनकी मुलाकात स्टीव चेन और चाड हर्ली से हुई, जावेद करीम और उनके दोनो दोस्त कुछ नया कर दिखाने की सोच में लगे रहते थे, यह तीनों दोस्त अपने अपने काम में इतने मेहनती रहे हैं की जिस काम को भी हाथ में लेते, जब तक उसे पूरा न कर लें यह चैन से नहीं बैठते थे। इन तीनों ने एक साथ मिलकर साल 2005 में यूट्यूब की स्थापना की।

YouTube बनाने वाले जावेद करीम की जीवनी, jivni.in

•  Youtube पर पहली वीडियो: 23 अप्रैल 2005 को जावेद करीम ने यूट्यूब पर पहली वीडियो अपलोड की थी जिसका टाईटल था "Me at the Zoo"। इस वीडियो में जावेद करीम सैन डिएगो चिड़ियाघर में हाथियों के बारे में बात कर रहे थे, बहुत छोटी सी यह वीडियो यूट्यूब के जन्म की पहली गिफ्ट के तौर पर मानी जाती है।

यूट्यूब की सफलता और बिक्री: उस समय आज की तरह हर कोई इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करता था, फिर भी जितने लोग करते थे इन सभी ने यूट्यूब को बहोत पसंद किया, Youtube देखते ही देखते लोगों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया जहां लोग दिन में एक से दो बार जरूर आते, और विडियोज देखते, उस समय यूट्यूब आज की तरह मोबाइल ऐप पर नही बल्कि केवल इंटरनेट ब्राउज़र पर खुलता था, कई लोग क्रिएटर बन कर यहां वीडियो अपलोड करने लगे, एक साल के अंदर ही YouTube इतना लोकप्रिय हो गया की गूगल की नज़र इस पर जम गई, गूगल को समझ में आ गया था की आने वाले समय में Youtube पूरी दुनिया में एक क्रांति ला सकता है, इसी लिए साल 2006 में, गूगल ने यूट्यूब को $1.65 बिलियन ( एक अरब 65 करोड़) में खरीद लिया। 

Youtube बाद का जीवन: यूट्यूब की सफलता के बाद, जावेद ने अपनी पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया और उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर की डिग्री प्राप्त भी प्राप्त की।

•  जावेद करीम यूट्यूब से बाहर निकलकर कई सारे स्टार्टअप में निवेश किया है और कई नई परियोजनाओं पर काम किया है। आज वो सोशल मीडिया से दूरी बना कर अपने अन्य कामों पर ध्यान देते हैं कहने का मतलब है है की वो सोशल मीडिया पर खुद की फोटो और वीडियो न के बराबर ही अपलोड करते हैं।

मान्यता और पुरस्कार: जावेद करीम को उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों के लिए कई सारे पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें डिजिटल युग के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता है। जावेद करीम ने दुनिया को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया जिससे लोग कभी भी कुछ भी सीख और सीखा सकते हैं, आज पूरी दुनिया में लाखों ऐसे यूटयूब चैनल हैं जो लोगों को अच्छी शिक्षा प्रदान करते हैं, आज ये सन इतना आसान इस लिए है क्यों की कई साल पहले किसी ने बहुत मेहनत की थी।

•  जावेद करीम ने इंटरनेट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपना  महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और उनका नाम हमेशा यूट्यूब और इंटरनेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। हम उम्मीद करते हैं आज जावेद करीम जहा भी हो वो इस समय भी दुनिया के लिए कुछ नया करने की कोशिश कर रहें हो।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मार्टिन कूपर, दुनियां का पहला मोबाईल फोन, आविष्कार, पत्नी, संघर्ष, पुरुष्कार, संपति, बच्चे, बायोग्राफी,

मार्टिन कूपर एक बहुत ही प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर हैं, जिन्हें दुनियां का पहला मोबाइल फोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ही पहली बार साल 1973 में एक पोर्टेबल सेलुलर टेलीफोन का प्रदर्शन दुनियां के सामने किया था। उनका जीवन, संघर्ष, लगन, मेहनत, और काबिलियत का एक अनोखा संगम है। जीवन में कुछ नया कर दिखाने वालों की बात ही अलग होती है, ऐसे लोग अक्सर वो सोचते हैं जो आम लोग सपने में भी सोच न सके। महत्वप्पूर्ण जानकारियां: जन्म: 26 दिसंबर 1928 उम्र: 95 साल (2024) तक... जन्म स्थान: शिकागो, इलिनॉय, अमेरिका शिक्षा: इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर की डिग्री प्राप्त की। मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कैसा था: मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कई सारी कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ था, फिर भी वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इतनी ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहे। पत्नी और बच्चे: मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम "एरलीन हैरिस" है, जो खुद भी एक प्रसिद्ध उद्यमी और वायरलेस उद्योग में अग्रणी हैं। उनके बच्चों की संख्या और उनके बारे में को...

Masai Russell, उम्र, हाइट, वज़न, पेशा, जीवन साथी, उपलब्धियां, विकी, Biography

मसाई रसेल (Masai Russell) एक अमेरिकी एथलीट हैं जो हर्डलिंग (Hurdling) खेल के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और ज़बरदस्त प्रदर्शन के माध्यम से एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। व्यक्तिगत जानकारी : पूरा नाम: मसाई रसेल जन्म तिथि: 28 जून 2000 जन्म स्थान: अमेरिका राष्ट्रीयता: अमेरिकी शारीरिक माप: हाइट: लगभग 5 फीट 9 इंच (लगभग 175 सेमी) वजन: लगभग 60 किलोग्राम (लगभग 132 पाउंड) प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:   मसाई रसेल बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी, और उन्होंने जल्दी ही अपने खे की रुचि को करियर में बदलने का फैसला कर लिया था। उन्होंने सही समय पर अपनी तेज गति और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। मसाई ने अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी की है और अपनी एथलेटिक करियर के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है था।  पेशेवर करियर का विवरण: मसाई रसेल ने हर्डलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली। वह अपनी तेज गति और अनोखी तकनीक के लिए जानी जाती हैं। वह अपने करियर में कई प्रतिस्पर्धाओं (कॉम्पिटिशन) में हिस्सा ले चुकी हैं और कई प...

योगी आदित्यनाथ, उम्र, पत्नी, परिवार, राजनीति, विवाद, बायोग्राफी

एक भारतीय हिंदू साधु और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनीतिज्ञ हैं, योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान (2024) मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश केबिटीहस में वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले 5 साल से ज़्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का श्रेय संपूर्णानंद जी को जाता है, संपूर्णानंद जी 6 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे जिनको पिछे छोड़ कर उनसे ज़्यादा समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं। योगी आदित्यनाथ साल 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व संसद सदस्य भी रह चुके हैं। विधानसभा के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। पुराना नाम: अजय सिंह बिष्ट जन्म: 5 जून 1972  उम्र 52 साल (2024 तक)... धार्मिक जीवन: संन्यासी विवाह: हिन्दू धर्म के अनुसार सन्यासी विवाह नहीं करत...