सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भानू अथैया जी की जीवनी। Biography of Bhanu Athaiyya

भानु अथैया एक ऐसा नाम जिन्होंने सबसे पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। यह भारतीय सिनेमा की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1929 को महाराष्ट्र के ज़िला कोल्हापुर में हुआ था।
भानू अथैया जी की जीवनी। Biography of Bhanu Athaiyya

उन्होंने अपने करियर में भारतीय सिनेमा और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए और उनके नाम कई प्रतिष्ठित पुरस्कार दर्ज हुए हैं।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: भानु अथैया जी का पूरा नाम "भानुमती अन्नासाहेब राजोपाध्ये" था। इनका जन्म एक मराठी परिवार में हुआ है, इन्हें बचपन से ही कला और डिजाइनिंग में बहुत रुचि थी। "उन्होंने मुंबई के जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट"  से अपनी शिक्षा प्राप्त की है, जहां से उन्होंने पेंटिंग और अन्य कला विषयों में शिक्षा हासिल की, उन्हे इन विषयों में इतना लगाव था की वो हर समय कुछ नया और अनोखा करने की प्लानिंग करती रहतीं।

करियर की शुरुआत: भानु अथैया जी का करियर साल 1950 के दशक में शुरू हुआ था, जब उन्होंने "गुरुदत्त जी" की फिल्म  "CID" (1956) के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण और बड़ी फिल्मों में काम किया था, जैसे की... "प्यासा" (1957), "साहिब बीबी और गुलाम"(1962), "चमेली की शादी (1986), और "लगान" (2001) इत्यादि।

ऑस्कर कैसे मिला: साल 1982 में, भानु अथैया ने "रिचर्ड एटनबरो" की फिल्म "गांधी" के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था, इस फिल्म में उनके द्वारा डिज़ाइन किए गए कॉस्टयूम इतने अच्छे थे की इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया, यह फिल्म ऑस्कर में नॉमिनेट हुई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर का ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भानु अथैया ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। इस फिल्म में उनके द्वारा डिजाइन किए गए कॉस्ट्यूम्स ने महात्मा गांधी और उनके युग के लोगों के जीवन को सटीकता से दर्शाया था।

भानु अथैया द्वारा किए गए अन्य महत्वपूर्ण कार्य:

भानु अथैया ने "सत्यजित राय", "यश चोपड़ा", और "राज कपूर" जैसे महान निर्देशकों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने करियर में 100 से भी अधिक फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं और भारतीय सिनेमा में अपनी ज़बरदस्त छाप छोड़ी है। भानु अथैया ने  "ज्वैल थीफ" (1967), "गाइड" (1965), "सत्यम शिवम सुंदरम" (1978) और "लगान"  जैसी हिट और यादगार फिल्मों में भी काम किया है।

व्यक्तिगत जीवन और निधन: भानु अथैया की शादी "शांतनु राय जी" से हुई थी, और उनकी एक बेटी है, जिनका नाम "राधिका गुप्ता" है। उन्होंने अपने करियर के आखिरी दिनों में भी कई परियोजनाओं पर काम किया था। भानु अथैया जी का निधन 15 अक्टूबर साल 2020 को 91 वर्ष की उम्र में हुआ था। उनके द्वारा दिए गए योगदान को भारतीय सिनेमा और फैशन इंडस्ट्री में हमेशा याद किया जाएगा।

भानु अथैया को मिले पुरस्कार और सम्मान: 

साल 1982: ऑस्कर अवार्ड (गांधी के लिए)
साल 1991: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (लेकिन के लिए)
साल 2009: लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI)
साल 1951: उषा देशमुख स्वर्ण पदक
साल 1983: (55वां) सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन के लिए अकादमी पुरस्कार 
साल 1983: (36वां) सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन के लिए बाफ्टा पुरस्कार
साल 1991: (38वां) सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
साल 2002: (49वां) सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
साल 2009: (54वां) फ़िल्मफ़ेयर लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
साल 2013: (चौथा) लाडली लाइफटाइम अचीवमेंट अवा

भानु अथैया जी ने इन फिल्मों में अपना योगदान दिया है:

साल और फिल्म का नाम 
2015: नागरिक
2008: फिर कभी
2004: स्वदेश
2001: लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया
2001: ध्यास पर्व
2000: डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर
1995: प्रेम
1995: द क्लाउड डोर (हिमेल्सफोर्टे, डाई)
1995: ओह डार्लिंग! ये है इंडिया
1993: 1942: एक प्रेम कहानी
1993: साहिबान
1992: परम्परा
1991: मेंहदी
1991: अजूबा
1990: लेकिन...
1990: अग्निपथ
1989:चांदनी
1988: हीरो हीरालाल
1987: काश
1986: सल्तनत
1985: राम तेरी गंगा मैली
1985: फासले
1985: सलमा
1985: यादों की कसम
1984: तरंग
1983: रजिया सुल्तान
1983: पुकार
1982: गांधी
1982: प्रेम रोग
1982: निकाह
1981: बीवी-ओ-बीवी: मजेदार फिल्म
1981: होटल
1981: चट्टान का
1980: इंसाफ का तराजू
1980: समझौता
1980: जलती हुई ट्रेन
1980: कर्ज़
1980: अब्दुल्ला
1979: मीरा
1979: श्री नटवरलाल
1979: सुहाग
1979: जानी दुश्मन
1978: सत्यम शिवम सुन्दरम: प्रेम परम
1978: कर्मयोगी
1978: शालीमार
1978: घर
1978: गंगा की सौगंध
1977: आलाप
1977: आइना
1977: अब क्या होगा
1976: उधार का सिंदूर
1976: हेरा फेरी
1976: महबूबा
1976: नागिन
1976: आज का महात्मा
1976: चलते चलते
1976: दो अंजाने
1975: आक्रमण
1975: काला सोना
1975: धरम करम
1975: प्रेम कहानी
1974: चोर मचाये शोर
1974: विदाई
1973: धुंड
1973: आज की ताज़ा ख़बर
1973: कीमत
1973: अनामिका
1973: बंधे हाथ
1972: सिद्धार्थ
1972: दास्तान
1972: रास्ते का पत्थर
1972: रूप तेरा मस्ताना
1972: अपना देश
1972: मेरे जीवन साथी
1971: तेरे मेरे सपने
1971: प्यार की कहानी
1971: आप आये बहार आये
1971: मर्यादा
1970: जॉनी मेरा नाम
1970: हिम्मत
1970: खिलौना
1970: मेरा नाम जोकर
1970: माँ और ममता
1969: जीने की राह
1969: इंटाक्वाम
1968: ब्रह्मचारी
1967: अनीता
1967: पत्थर के सनम
1967: हरे कांच की चूड़ियां
1966: आम्रपाली
1966: बहारें फिर भी आएंगी
1966: मेरा साया
1966: तीसरी मंज़िल
1966: बुदतमीज़
1965: मार्गदर्शक
1965: जानवर
1965: काजल
1965: वक्त
1965: मेरे सनम
1964: दूल्हा दुल्हन
1964: नेता
1962: साहिब बीबी और गुलाम
1961: गंगा जमुना
1960: चौदहवीं का चाँद
1959: दिल देके देखो
1959: कागज के फूल
1959: कवि कालिदास
1957: प्यासा
1956: सीआईडी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मार्टिन कूपर, दुनियां का पहला मोबाईल फोन, आविष्कार, पत्नी, संघर्ष, पुरुष्कार, संपति, बच्चे, बायोग्राफी,

मार्टिन कूपर एक बहुत ही प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर हैं, जिन्हें दुनियां का पहला मोबाइल फोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ही पहली बार साल 1973 में एक पोर्टेबल सेलुलर टेलीफोन का प्रदर्शन दुनियां के सामने किया था। उनका जीवन, संघर्ष, लगन, मेहनत, और काबिलियत का एक अनोखा संगम है। जीवन में कुछ नया कर दिखाने वालों की बात ही अलग होती है, ऐसे लोग अक्सर वो सोचते हैं जो आम लोग सपने में भी सोच न सके। महत्वप्पूर्ण जानकारियां: जन्म: 26 दिसंबर 1928 उम्र: 95 साल (2024) तक... जन्म स्थान: शिकागो, इलिनॉय, अमेरिका शिक्षा: इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर की डिग्री प्राप्त की। मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कैसा था: मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कई सारी कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ था, फिर भी वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इतनी ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहे। पत्नी और बच्चे: मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम "एरलीन हैरिस" है, जो खुद भी एक प्रसिद्ध उद्यमी और वायरलेस उद्योग में अग्रणी हैं। उनके बच्चों की संख्या और उनके बारे में को...

Masai Russell, उम्र, हाइट, वज़न, पेशा, जीवन साथी, उपलब्धियां, विकी, Biography

मसाई रसेल (Masai Russell) एक अमेरिकी एथलीट हैं जो हर्डलिंग (Hurdling) खेल के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और ज़बरदस्त प्रदर्शन के माध्यम से एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। व्यक्तिगत जानकारी : पूरा नाम: मसाई रसेल जन्म तिथि: 28 जून 2000 जन्म स्थान: अमेरिका राष्ट्रीयता: अमेरिकी शारीरिक माप: हाइट: लगभग 5 फीट 9 इंच (लगभग 175 सेमी) वजन: लगभग 60 किलोग्राम (लगभग 132 पाउंड) प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:   मसाई रसेल बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी, और उन्होंने जल्दी ही अपने खे की रुचि को करियर में बदलने का फैसला कर लिया था। उन्होंने सही समय पर अपनी तेज गति और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। मसाई ने अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी की है और अपनी एथलेटिक करियर के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है था।  पेशेवर करियर का विवरण: मसाई रसेल ने हर्डलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली। वह अपनी तेज गति और अनोखी तकनीक के लिए जानी जाती हैं। वह अपने करियर में कई प्रतिस्पर्धाओं (कॉम्पिटिशन) में हिस्सा ले चुकी हैं और कई प...

योगी आदित्यनाथ, उम्र, पत्नी, परिवार, राजनीति, विवाद, बायोग्राफी

एक भारतीय हिंदू साधु और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनीतिज्ञ हैं, योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान (2024) मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश केबिटीहस में वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले 5 साल से ज़्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का श्रेय संपूर्णानंद जी को जाता है, संपूर्णानंद जी 6 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे जिनको पिछे छोड़ कर उनसे ज़्यादा समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं। योगी आदित्यनाथ साल 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व संसद सदस्य भी रह चुके हैं। विधानसभा के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। पुराना नाम: अजय सिंह बिष्ट जन्म: 5 जून 1972  उम्र 52 साल (2024 तक)... धार्मिक जीवन: संन्यासी विवाह: हिन्दू धर्म के अनुसार सन्यासी विवाह नहीं करत...