सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्रकार अजीत अंजुम जी की जीवनी। Biography of Ajit Anjum

अजीत अंजुम जी का जन्म 7 अप्रैल 1969 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था। उन्होने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा बेगूसराय और दरभंगा में हासिल करने के बाद बिहार विश्वविद्यालय से संबद्ध लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर से ग्रेजुएशन पूरा किया।
पत्रकार अजीत अंजुम जी की जीवनी, jivni.in

अजीत अंजुम के पिता जी का नाम  रामसागर प्रसाद सिंह है, उनके पिता बिहार न्यायिक सेवा से संबद्ध थे और पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए। इनकी पत्नी का नाम गीताश्री है। अजीत अंजुम  ने पत्रकारिता की शुरुआत मुजफ्फरपुर में अध्ययन के दौरान ही कर दी थी। पाटलिपुत्र टाइम्स के लिए मुफस्सिल संवाददाता के रुप में लेख लिखते हुए इन्होंने अपना नाम 'अजीत कुमार' से बदलकर अजीत अंजुम कर लिया था। पटना में फ्रीलांसिग करते हुए अजीत अंजुम ने मुंबई और दिल्ली से प्रकाशित होने वाले धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, दिनमान और रविवार में लिखते हुए अपनी कलम को धार देना शुरू किया था। अजीत अंजुम सन् 1989 में पत्रकारिता में और सफलता हासिल करके के लिए दिल्ली चले गए, लंबे और कड़े संघर्ष के बाद 'अमर उजाला' में डेस्क पर इनको नियुक्ति मिल गई। बाद में 'चौथी दुनिया' में काम करते हुए अजीत के लेख जनसत्ता में भी छपने लगे थे।

•  साल 1994 में अजीत अंजुम ने प्रिंट मीडिया को अलविदा कह दिया और अनुराधा प्रसाद की कंपनी "बीएजी फिल्म्स" से जुड़ गए जहां उन्हें राजीव शुक्ला के चर्चित टॉक शो "रूबरू"  के निर्देशन की जिम्मेदारी दी गई। अजीत अंजुम ने अपने करियर का सबसे लंबा समय "बीएजी फिल्म्स" में ही बिताया है। इस दौरान उन्होंने दर्जनों शो भी प्रोड्यूस किए। एक साल के लिए अजीत अंजुम बतौर सीनियर प्रोड्यूसर "आजतक" में रहे लेकिन फिर 'बीएजी फिल्म्स' वापस लौट आए। 

•  साल 2007 में अजीत अंजुम के निर्देशन में ही 'न्यूज़ 24' समाचार चैनल शुरू हुआ था। अजीत अंजुम लंबे समय तक न्यूज 24 के प्रबंध संपादक रहे जिसके बाद उन्होंने "इंडिया टीवी" को अपनी सेवाएं देना शुरू किए। 

महत्वपूर्ण उपलब्धियां: "बीएजी फिल्म्स" के लिए काम करते हुए अजीत अंजुम ने स्टार न्यूज के लिए सनसनी" "रेड अलर्ट" और "पोल खोल" जैसे शो प्रोड्यूस किए थे । 

•  साल 2010 में बिहार में आई भयावह बाढ़ पर रिपोर्टिंग के लिए अजीत अंजुम को पत्रकारिता के सबसे प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अजीत अंजुम ने बिहार में बाढ़ को लेकर न्यूज़ 24 पर "राहत लेकर चलो बिहार" के नाम से एक मुहिम चलाई थी। इससे पहले किसी मीडिया संस्थान ने ऐसी मुहिम नही चलाई थी। किसी भी मीडिया संस्थान द्वारा चलाई गई यह पहली इस तरह की मुहिम थी जो कामयाब भी हुई थी। इस अभियान का ही ये नतीजा था कि बाढ़ राहत के दौरान सैकड़ों ट्रक राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों तक सफलतापूर्वक पहुंचाई गई थी। अजीत अंजुम की मेहनत और लगन को देखते हुए "फेम इंडिया" मैगजीन ने साल 2016 के अपने सर्वे में उन्हें बिहार के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह देते हुए सम्मान दिया था।

•  अजीत अंजुम अपने बेबाक विचारों और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर रिपोर्टिंग की है, और जनता को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। और आज भी निभा रहे हैं।

•  आज के समय अजीत अंजुम मैन स्ट्रीम मीडिया को त्याग कर खुद के YouTube channel से पत्रकारिता कर रहे हैं। YouTube पर उनके 6 मिलियन से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं, वो सभी सोशल मीडिया जैसे की... फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (X) पर भी सक्रिय रहते हैं। और उसी अपने बेबाक अंदाज़ में पत्रकारिता कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मार्टिन कूपर, दुनियां का पहला मोबाईल फोन, आविष्कार, पत्नी, संघर्ष, पुरुष्कार, संपति, बच्चे, बायोग्राफी,

मार्टिन कूपर एक बहुत ही प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर हैं, जिन्हें दुनियां का पहला मोबाइल फोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ही पहली बार साल 1973 में एक पोर्टेबल सेलुलर टेलीफोन का प्रदर्शन दुनियां के सामने किया था। उनका जीवन, संघर्ष, लगन, मेहनत, और काबिलियत का एक अनोखा संगम है। जीवन में कुछ नया कर दिखाने वालों की बात ही अलग होती है, ऐसे लोग अक्सर वो सोचते हैं जो आम लोग सपने में भी सोच न सके। महत्वप्पूर्ण जानकारियां: जन्म: 26 दिसंबर 1928 उम्र: 95 साल (2024) तक... जन्म स्थान: शिकागो, इलिनॉय, अमेरिका शिक्षा: इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर की डिग्री प्राप्त की। मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कैसा था: मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कई सारी कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ था, फिर भी वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इतनी ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहे। पत्नी और बच्चे: मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम "एरलीन हैरिस" है, जो खुद भी एक प्रसिद्ध उद्यमी और वायरलेस उद्योग में अग्रणी हैं। उनके बच्चों की संख्या और उनके बारे में को...

Masai Russell, उम्र, हाइट, वज़न, पेशा, जीवन साथी, उपलब्धियां, विकी, Biography

मसाई रसेल (Masai Russell) एक अमेरिकी एथलीट हैं जो हर्डलिंग (Hurdling) खेल के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और ज़बरदस्त प्रदर्शन के माध्यम से एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। व्यक्तिगत जानकारी : पूरा नाम: मसाई रसेल जन्म तिथि: 28 जून 2000 जन्म स्थान: अमेरिका राष्ट्रीयता: अमेरिकी शारीरिक माप: हाइट: लगभग 5 फीट 9 इंच (लगभग 175 सेमी) वजन: लगभग 60 किलोग्राम (लगभग 132 पाउंड) प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:   मसाई रसेल बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी, और उन्होंने जल्दी ही अपने खे की रुचि को करियर में बदलने का फैसला कर लिया था। उन्होंने सही समय पर अपनी तेज गति और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। मसाई ने अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी की है और अपनी एथलेटिक करियर के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है था।  पेशेवर करियर का विवरण: मसाई रसेल ने हर्डलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली। वह अपनी तेज गति और अनोखी तकनीक के लिए जानी जाती हैं। वह अपने करियर में कई प्रतिस्पर्धाओं (कॉम्पिटिशन) में हिस्सा ले चुकी हैं और कई प...

योगी आदित्यनाथ, उम्र, पत्नी, परिवार, राजनीति, विवाद, बायोग्राफी

एक भारतीय हिंदू साधु और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनीतिज्ञ हैं, योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान (2024) मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश केबिटीहस में वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले 5 साल से ज़्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का श्रेय संपूर्णानंद जी को जाता है, संपूर्णानंद जी 6 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे जिनको पिछे छोड़ कर उनसे ज़्यादा समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं। योगी आदित्यनाथ साल 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व संसद सदस्य भी रह चुके हैं। विधानसभा के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। पुराना नाम: अजय सिंह बिष्ट जन्म: 5 जून 1972  उम्र 52 साल (2024 तक)... धार्मिक जीवन: संन्यासी विवाह: हिन्दू धर्म के अनुसार सन्यासी विवाह नहीं करत...