सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महान शायर मुनव्वर राणा जी की जीवनी। Biography of Munawar Rana

मुनव्वर राणा एक प्रसिद्ध भारतीय उर्दू कवि हैं, जो अपनी शायरी और ग़ज़ल के लिए पूरी दुनिया जाने जाते हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था।
महान शायर मुनव्वर राणा जी की जीवनी। Biography of Munawar Rana

प्रारंभिक जीवन: मुनव्वर राणा का परिवार अपनी पारिवारिक समस्याओं के कारण बहुत पहले ही उत्तर प्रदेश से कोलकाता चला गया था। उन्होंने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्ष कोलकाता में ही बिताए हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के कारण उन्हें अपने जीवन में बहुत ज़्यादा संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि इन संघर्षों ने ही उन्हें एक सशक्त कवि बनाया है।

साहित्यिक यात्रा: मुनव्वर राणा ने अपनी शायरी के माध्यम से आम जनता के दर्द और भावनाओं को ताकत और आवाज़ दी है। उन्होंने खास कर अपनी शायरी में देशभक्ति, सांप्रदायिक सौहार्द, और सामाजिक न्याय जैसे विषयों को उठाया है। मुनव्वर राणा की शायरी उर्दू भाषा में होते हुए भी इतनी सरल होती है की जो लोग उर्दू भाषा को ठीक से नही समझते हैं वो भी उनकी शायरी को आसानी से समझ लेते हैं, उनकी शायरी आम लोगों के दिलों को छूती है। उन्होंने देश विदेश के कई मुशायरों में अपनी शायरी के माध्यम लोगों का दिल जीता है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी शायरी में परिवार, मातृभूमि, और समाज के विभिन्न पहलुओं को बहुत ही खूबसूरती से उकेरा गया है। मुनव्वर राणा की पहचान सबसे ज़्यादा उनकी माँ पर लिखी गई शायरी से होती है, जिसमें उन्होंने माँ के प्यार और बलिदान को बड़े ही प्यार और अनोखे अंदाज़ से प्रस्तुत किया है।

प्रमुख रचनाएँ: मुनव्वर राणा ने अपने जीवन में कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ("माँ", "ग़ज़ल गो", "नया हासिल", "पीपल छाँव", और "नीम के फूल") सब से ज़्यादा प्रमुख हैं। उनकी हर शायरी में एक खास तरह का दर्द और अपनेपन का एहसास होता है, जो उन्हें अन्य कवियों से अलग करता है, यही कारण है की लोग उनकी शायरी के दीवाने होते चले गए। उनके लेखन की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी रचनाओं का ऊर्दू के अलावा अन्य भाषाओं में भी अनुवाद हुआ है।

सम्मान और पुरस्कार: मुनव्वर राणा को उनकी साहित्यिक सेवा के लिए कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला है, जो भारतीय साहित्य में सब से महत्वपूर्ण सम्मान माना जाता है। 

उन्हें मिले गए सभी सम्मानों की सूची इस प्रकार है:

• अमीर ख़ुसरो अवार्ड 2006, इटावा

• कविता का कबीर सम्मान उपाधि 2006, इंदौर

   मीर तक़ी मीर अवार्ड 2005

• शहूद आलम आफकुई अवार्ड 2005, कोलकाता

• ग़ालिब अवार्ड 2005, उदयपुर

• डॉ॰ जाकिर हुसैन अवार्ड 2005, नई दिल्ली

• सरस्वती समाज अवार्ड 2004

• मौलाना अब्दुर रज्जाक़ मलीहाबादी अवार्ड 2001 (वेस्ट   

   बंगाल उर्दू अकादमी )

• सलीम जाफरी अवार्ड 1997

• दिलकुश अवार्ड 1995

• रईस अमरोहवी अवार्ड 1993, रायबरेली

• भारती परिषद पुरस्कार, इलाहाबाद

• हुमायूँ कबीर अवार्ड, कोलकाता

• बज्मे सुखन अवार्ड, भुसावल

• इलाहाबाद प्रेस क्लब अवार्ड, प्रयाग

• हज़रत अलमास शाह अवार्ड

• सरस्वती समाज पुरस्कार 2004

• अदब अवार्ड 2004

• मीर अवार्ड

• मौलाना अबुल हसन नदवी अवार्ड

• उस्ताद बिस्मिल्लाह खान अवार्ड

• कबीर सम्मान

मुनव्वर राणा जी की आज भी साहित्य की दुनिया में एक अलग पहचान  हैं और उनकी शायरी का जादू लोगों के दिलों पर आज भी छाया हुआ है। उनकी शायरी जीवन के विभिन्न पहलुओं को बड़े ही आसान और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है, जिससे लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों पूरी तरह से मायूस कर दिया था, लेकिन उनकी रचनाओं ने उन्हे आज भी सबके बीच ज़िंदा रखा है, उनके चाहने वालो के लिए वो आज भी ज़िंदा हैं।

टिप्पणियाँ

  1. Mujhe inki wo shayeri sabse zyada pasand hai, khuda ne ye sifat duniya ki har aurat ko bakhshi hai, agar wo pagal bhi ho jaye to bache yaad rehte hai ,

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मार्टिन कूपर, दुनियां का पहला मोबाईल फोन, आविष्कार, पत्नी, संघर्ष, पुरुष्कार, संपति, बच्चे, बायोग्राफी,

मार्टिन कूपर एक बहुत ही प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर हैं, जिन्हें दुनियां का पहला मोबाइल फोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ही पहली बार साल 1973 में एक पोर्टेबल सेलुलर टेलीफोन का प्रदर्शन दुनियां के सामने किया था। उनका जीवन, संघर्ष, लगन, मेहनत, और काबिलियत का एक अनोखा संगम है। जीवन में कुछ नया कर दिखाने वालों की बात ही अलग होती है, ऐसे लोग अक्सर वो सोचते हैं जो आम लोग सपने में भी सोच न सके। महत्वप्पूर्ण जानकारियां: जन्म: 26 दिसंबर 1928 उम्र: 95 साल (2024) तक... जन्म स्थान: शिकागो, इलिनॉय, अमेरिका शिक्षा: इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर की डिग्री प्राप्त की। मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कैसा था: मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कई सारी कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ था, फिर भी वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इतनी ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहे। पत्नी और बच्चे: मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम "एरलीन हैरिस" है, जो खुद भी एक प्रसिद्ध उद्यमी और वायरलेस उद्योग में अग्रणी हैं। उनके बच्चों की संख्या और उनके बारे में को...

Masai Russell, उम्र, हाइट, वज़न, पेशा, जीवन साथी, उपलब्धियां, विकी, Biography

मसाई रसेल (Masai Russell) एक अमेरिकी एथलीट हैं जो हर्डलिंग (Hurdling) खेल के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और ज़बरदस्त प्रदर्शन के माध्यम से एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। व्यक्तिगत जानकारी : पूरा नाम: मसाई रसेल जन्म तिथि: 28 जून 2000 जन्म स्थान: अमेरिका राष्ट्रीयता: अमेरिकी शारीरिक माप: हाइट: लगभग 5 फीट 9 इंच (लगभग 175 सेमी) वजन: लगभग 60 किलोग्राम (लगभग 132 पाउंड) प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:   मसाई रसेल बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी, और उन्होंने जल्दी ही अपने खे की रुचि को करियर में बदलने का फैसला कर लिया था। उन्होंने सही समय पर अपनी तेज गति और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। मसाई ने अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी की है और अपनी एथलेटिक करियर के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है था।  पेशेवर करियर का विवरण: मसाई रसेल ने हर्डलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली। वह अपनी तेज गति और अनोखी तकनीक के लिए जानी जाती हैं। वह अपने करियर में कई प्रतिस्पर्धाओं (कॉम्पिटिशन) में हिस्सा ले चुकी हैं और कई प...

योगी आदित्यनाथ, उम्र, पत्नी, परिवार, राजनीति, विवाद, बायोग्राफी

एक भारतीय हिंदू साधु और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनीतिज्ञ हैं, योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान (2024) मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश केबिटीहस में वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले 5 साल से ज़्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का श्रेय संपूर्णानंद जी को जाता है, संपूर्णानंद जी 6 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे जिनको पिछे छोड़ कर उनसे ज़्यादा समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं। योगी आदित्यनाथ साल 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व संसद सदस्य भी रह चुके हैं। विधानसभा के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। पुराना नाम: अजय सिंह बिष्ट जन्म: 5 जून 1972  उम्र 52 साल (2024 तक)... धार्मिक जीवन: संन्यासी विवाह: हिन्दू धर्म के अनुसार सन्यासी विवाह नहीं करत...