सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दशरथ मांझी जी की जीवनी। Biography of Dashrath Manjhi (Mountain Man)

दशरथ माँझी एक बहुत ही पिछड़े इलाके से आते हैं, इलाके के इलावा वो "मुसहर भुइयां" जाती के हैं। मुसहर भुइयां जाती भारत के सबसे निचले स्तर पर आती है , जिसे (SC) में शुमार किया जाता है। इन्हे "Mountain Man" नाम से भी बुलाया जाता है।
दशरथ मांझी ( mountain man) की जीवनी, jivni.in

•  शुरुआती दौर में दशरथ मांझी आज उनकी जाति के लोगों को अपना हक मांगने के लिए भी लंबा संघर्ष करना होता था। दशरथ मांझी का गांव ऐसी जगह पर था जहां से पास के कस्बे (Town) में जाने के लिए भी एक पूरा पहाड़ चढ़ कर उतरना होता था। उस पहाड़ का नाम "गहलोर पर्वत" था। दशरथ मांझी के गांव के लोग छोटी छोटी चीजों को अपने घरों तक लाने के लिए बहुत तकलीफ उठाते थे।

•  उनके गांव में न बिजली थी और न ही पानी की कोई सहूलत। ऐसे में हर चीज़ के लिए उन सभी को पूरा गहलोर पर्वत चढ़ कर उतरना होता था या फिर नीचे से ही उसका पूरा चक्कर लगा कर रास्ता तय करना होता था।

•  दशरथ मांझी जी की शादी फाल्गुनी देवी से हुई थी, वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे, दोनो पति पत्नी एक दूसरे पर जान छिड़कते थे, गरीबी और परेशानियों के बाद भी फाल्गुनी देवी अपने पति से शिकायत नहीं करती थी, और पूरा सम्मान करती थी।

एक हादसे ने बदल दी पूरी ज़िंदगी: एक दिन फाल्गुनी देवी गहलोर पर्वत के एक किनारे पर लकड़ियां काट रही थी तभी वो फिसल कर नीचे गिर पड़ी, बाज़ार जा कर दावा लाना आसान नही था, इस लिया जख्मों से चूर फाल्गुनी देवी समय पर इलाज न मिलने के कारण ज़िंदगी और मौत की जंग में मौत से हार गई।

•  फाल्गुनी देवी के निधन से दशरथ मांझी बहुत ज़्यादा दुखी हुए, उन्हें इस बार का मलाल था की अगर समय पर किसी अस्पताल पहुंच जाते तो आज उनकी पत्नी उनके साथ होती, और तभी उन्होंने एक ऐतिहासिक फैसला लिया, उन्हें इस बात को समझने में ज़्यादा समय नही लगा की आखिर उनकी पत्नी की मौत का असल कारण पहाड़ से गिरना नही बल्कि समय पर इलाज न मिलना था। इस घटना के बाद दशरथ मांझी ने ठान लिया था की अब वो अकेले ही कुछ ऐसा कर जाएंगे जिस बारे में किसी ने सोचा भी नही होगा। उन्होंने गहलोर पहाड़ी की ओर देखा और मन में कहा अब इसे टूटना ही होगा।

•  एक सुबह अकेले ही एक ऐसे मिशन पर निकल पड़े की 22 सालों तक पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सिर्फ छीनी और हथौड़ी के सहारे उन्होंने ने अपने मिशन की शुरुआत की वो मिशन था (360-फुट-लंबा,  25-फुट-गहरा, और 30-फुट-चौड़ा)  गहलोर पहाड़ को काट कर रास्ता बनाने का। ये काम इतना आसान नहीं था जितनी आसानी से हमने लिखा और आपने पढ़ा, इस काम को पूरा होने में अभी 22 सालों का समय लगने वाला था। उन्होंने बिना किसी मशीन के अपने हाथों से ही ही पहाड़ को तोड़ने का काम शुरू कर दिए, दिन हफ्तों में बदले, हफ्ते महीनो में, और महीने साल में, बारिश, धूप, और ठंड कोई भी दशरथ मांझी के हौसलों को तोड़ न सकी बल्कि तोड़ने में लगे रहे दशरथ मांझी उस पहाड़ के गुरूर को।

•  साल 1960 में उन्होंने पहाड़ तोड़ना शुरू किया था और साल 1982 तक उन्होंने वो कर दिखाया जिसे आज भी दुनिया देख कर हैरान रह जाती है। उनके द्वारा बनाई गई सड़क " गया ज़िला" के अत्रि और "वज़ीरगंज सेक्टर्स" की  55 किलोमिटर की दूरी को कम कर 15 किलोमिटर कर दिया। उनके अकेले और 22 सालों की मेहनत ने पूरे 40 की एक्स्ट्रा दूसरी को खत्म कर दिया। 

दशरथ मांझी (mountain man) की जीवनी, jivni.in
गहलोर पहाड़ को काट कर दशरथ मांझी ने इसी सड़क का निर्माण किया है।  

दशरथ मांझी ने बताया था, जब वो पहाड़ तोड़ना शुरू किए थे तब उनके गांव वाले उनका मज़ाक उड़ाया करते थे उन्हें तरह तरह के ताने मारते थे। पर कुछ गांव वाले ऐसे थे जो उनके मकसद और जज़्बातों को समझते थे, उन लोगों ने उन्हे खाना पानी दिया, पहाड़ तोड़ना के लिए नए औजार खरीदने में भी मदद की।

निधन: 17 अगस्त 2007 के रोज़ "अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान" (एम्स), नई दिल्ली में पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) के कैंसर से पीड़ित माँझी का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ बिहार राज्य सरकार ने किया।

दशरत मांझी की कहानी हमे, प्रेम, जुनून और साहस की प्रेरणा देती है, वो हमे सीखा कर चले गए की अगर हमने कुछ करने की ठान ली तो हम कर सकते हैं, फिर कोई भी चीज़ हमे हमारे मकसद को पूरा करने से रोक नही सकती।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मार्टिन कूपर, दुनियां का पहला मोबाईल फोन, आविष्कार, पत्नी, संघर्ष, पुरुष्कार, संपति, बच्चे, बायोग्राफी,

मार्टिन कूपर एक बहुत ही प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर हैं, जिन्हें दुनियां का पहला मोबाइल फोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ही पहली बार साल 1973 में एक पोर्टेबल सेलुलर टेलीफोन का प्रदर्शन दुनियां के सामने किया था। उनका जीवन, संघर्ष, लगन, मेहनत, और काबिलियत का एक अनोखा संगम है। जीवन में कुछ नया कर दिखाने वालों की बात ही अलग होती है, ऐसे लोग अक्सर वो सोचते हैं जो आम लोग सपने में भी सोच न सके। महत्वप्पूर्ण जानकारियां: जन्म: 26 दिसंबर 1928 उम्र: 95 साल (2024) तक... जन्म स्थान: शिकागो, इलिनॉय, अमेरिका शिक्षा: इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर की डिग्री प्राप्त की। मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कैसा था: मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कई सारी कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ था, फिर भी वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इतनी ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहे। पत्नी और बच्चे: मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम "एरलीन हैरिस" है, जो खुद भी एक प्रसिद्ध उद्यमी और वायरलेस उद्योग में अग्रणी हैं। उनके बच्चों की संख्या और उनके बारे में को...

Masai Russell, उम्र, हाइट, वज़न, पेशा, जीवन साथी, उपलब्धियां, विकी, Biography

मसाई रसेल (Masai Russell) एक अमेरिकी एथलीट हैं जो हर्डलिंग (Hurdling) खेल के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और ज़बरदस्त प्रदर्शन के माध्यम से एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। व्यक्तिगत जानकारी : पूरा नाम: मसाई रसेल जन्म तिथि: 28 जून 2000 जन्म स्थान: अमेरिका राष्ट्रीयता: अमेरिकी शारीरिक माप: हाइट: लगभग 5 फीट 9 इंच (लगभग 175 सेमी) वजन: लगभग 60 किलोग्राम (लगभग 132 पाउंड) प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:   मसाई रसेल बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी, और उन्होंने जल्दी ही अपने खे की रुचि को करियर में बदलने का फैसला कर लिया था। उन्होंने सही समय पर अपनी तेज गति और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। मसाई ने अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी की है और अपनी एथलेटिक करियर के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है था।  पेशेवर करियर का विवरण: मसाई रसेल ने हर्डलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली। वह अपनी तेज गति और अनोखी तकनीक के लिए जानी जाती हैं। वह अपने करियर में कई प्रतिस्पर्धाओं (कॉम्पिटिशन) में हिस्सा ले चुकी हैं और कई प...

योगी आदित्यनाथ, उम्र, पत्नी, परिवार, राजनीति, विवाद, बायोग्राफी

एक भारतीय हिंदू साधु और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनीतिज्ञ हैं, योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान (2024) मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश केबिटीहस में वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले 5 साल से ज़्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का श्रेय संपूर्णानंद जी को जाता है, संपूर्णानंद जी 6 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे जिनको पिछे छोड़ कर उनसे ज़्यादा समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं। योगी आदित्यनाथ साल 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व संसद सदस्य भी रह चुके हैं। विधानसभा के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। पुराना नाम: अजय सिंह बिष्ट जन्म: 5 जून 1972  उम्र 52 साल (2024 तक)... धार्मिक जीवन: संन्यासी विवाह: हिन्दू धर्म के अनुसार सन्यासी विवाह नहीं करत...