सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर की जीवनी।

जानिए भारत की सबसे तेज़ तर्रार महिला क्रिकेट टीम की ज़बरदस्त खिलाड़ी के बारे में। हरमनप्रीत कौर की जीवनी जो आपको जानना बहुत ज़रूरी है।
भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर की जीवनी

नाम:           हरमनप्रीत कौर भुल्लर

उम्र:             35 साल 

जन्म तिथि:  08/03/1989

जन्म स्थान:  (मोगा) पंजाब

उपनाम:        हरमन भुल्लर

बल्लेबाजी की शैली: दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करती हैं।

गेंदबाजी की शैली: दाहिने हाथ से मध्यम तेज गति करती हैं।

खेल में भूमिका: बल्लेबाज

जन्म और शुरुआती दौर: इनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। इनके पिता हर्मन्दर सिंह भुल्लर, जो कि वॉलीबॉल और बास्केटबाल खिलाड़ी हैं और उनकी माता सतविंदर कौर । उसके माता-पिता बपतिस्मा लेने वाले सिख हैं। 

हरमनप्रीत कौर ने मोगा में ही अपने घर से 30 किलोमीटर दूर, जियान ज्योति स्कूल अकादमी में शामिल होने के बाद क्रिकेट खेलना शुरू किया, जहां उन्हें कमलदेश सिंह सोढ़ी ने क्रिकेक खेलना सिखाया। हरमनप्रीत कौर अपने करियर के पशुरुआती दिनों में पुरुषों के साथ खेलती थी। फिर वह 2014 में मुंबई चली गई जहां उन्होंने भारतीय रेलवे के लिए काम करना शुरू किया। हरमनप्रीत कौर वीरेंद्र सहवाग से बहुत ज़्यादा प्रेरित थी

उनकी छोटी बहन हेमजीत अंग्रेजी में Postgraduate कर चुकी हैं और मोगा के ही गुरु नानक कॉलेज में एक सहायक प्रोफेसर (Assistant professor) के रूप में काम कर रही हैं। 

•क्रिकेट करियर•

हरमनप्रीत कौर ने 2 टेस्ट खेला है, 86 महिलाओं की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (One day International) और भारत के लिए 77 T-20 अंतर्राष्ट्रीय (T-20 International) मैच खेले है।

उन्होंने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय करियर कि शुरुआत ब्रेडमैन ओवल से की 2009 से की थी।

पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 20 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना जलवा दिखा दिया था। 

इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 10 रन देकर गेंदबाजी की और भी अमिता शर्मा की गेंद पर अरमान खान का कैच लपका था। यह मैच काफी यादगार रहा।

•कुछ महत्वपूर्ण खेल•

1) जून 2009 में, उन्होंने T-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड महिला काउंटी ग्राउंड तरौन्तन में पदार्पण किया और जहा उन्होंने 7 गेंदों में 8 रन बनाए, इस समय वो ज़्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई। 

2) 2010 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक T-20 मैच में 33 रन की ज़बरदस्त पारी खेली।

3) 2012 में उन्हें महिला T-20 एशिया कप क्रिकेट के फाइनल के लिए भारतीय महिला कप्तान के रूप में नामित किया गया था, यह उनके खेल का सम्मान था।

4) 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने जीवन का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया उन्होंने 115 गेंदों पर 171 रन बनाए जिसमें इन्होंने 20चौके और 7 छक्के जड़े थे।

5) 2018 में, उन्हें वेस्टइंडीज में 2018 आईसीसी महिला विश्व T-20 टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में वह भारत के लिए पहली महिला बन गईं, जिसने महिला T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाया हो, जब उन्होंने मात्र 51 गेंदों में 103 रन बनाए, यह खेल आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मार्टिन कूपर, दुनियां का पहला मोबाईल फोन, आविष्कार, पत्नी, संघर्ष, पुरुष्कार, संपति, बच्चे, बायोग्राफी,

मार्टिन कूपर एक बहुत ही प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर हैं, जिन्हें दुनियां का पहला मोबाइल फोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ही पहली बार साल 1973 में एक पोर्टेबल सेलुलर टेलीफोन का प्रदर्शन दुनियां के सामने किया था। उनका जीवन, संघर्ष, लगन, मेहनत, और काबिलियत का एक अनोखा संगम है। जीवन में कुछ नया कर दिखाने वालों की बात ही अलग होती है, ऐसे लोग अक्सर वो सोचते हैं जो आम लोग सपने में भी सोच न सके। महत्वप्पूर्ण जानकारियां: जन्म: 26 दिसंबर 1928 उम्र: 95 साल (2024) तक... जन्म स्थान: शिकागो, इलिनॉय, अमेरिका शिक्षा: इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर की डिग्री प्राप्त की। मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कैसा था: मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कई सारी कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ था, फिर भी वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इतनी ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहे। पत्नी और बच्चे: मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम "एरलीन हैरिस" है, जो खुद भी एक प्रसिद्ध उद्यमी और वायरलेस उद्योग में अग्रणी हैं। उनके बच्चों की संख्या और उनके बारे में को...

Masai Russell, उम्र, हाइट, वज़न, पेशा, जीवन साथी, उपलब्धियां, विकी, Biography

मसाई रसेल (Masai Russell) एक अमेरिकी एथलीट हैं जो हर्डलिंग (Hurdling) खेल के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और ज़बरदस्त प्रदर्शन के माध्यम से एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। व्यक्तिगत जानकारी : पूरा नाम: मसाई रसेल जन्म तिथि: 28 जून 2000 जन्म स्थान: अमेरिका राष्ट्रीयता: अमेरिकी शारीरिक माप: हाइट: लगभग 5 फीट 9 इंच (लगभग 175 सेमी) वजन: लगभग 60 किलोग्राम (लगभग 132 पाउंड) प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:   मसाई रसेल बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी, और उन्होंने जल्दी ही अपने खे की रुचि को करियर में बदलने का फैसला कर लिया था। उन्होंने सही समय पर अपनी तेज गति और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। मसाई ने अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी की है और अपनी एथलेटिक करियर के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है था।  पेशेवर करियर का विवरण: मसाई रसेल ने हर्डलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली। वह अपनी तेज गति और अनोखी तकनीक के लिए जानी जाती हैं। वह अपने करियर में कई प्रतिस्पर्धाओं (कॉम्पिटिशन) में हिस्सा ले चुकी हैं और कई प...

योगी आदित्यनाथ, उम्र, पत्नी, परिवार, राजनीति, विवाद, बायोग्राफी

एक भारतीय हिंदू साधु और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनीतिज्ञ हैं, योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान (2024) मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश केबिटीहस में वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले 5 साल से ज़्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का श्रेय संपूर्णानंद जी को जाता है, संपूर्णानंद जी 6 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे जिनको पिछे छोड़ कर उनसे ज़्यादा समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं। योगी आदित्यनाथ साल 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व संसद सदस्य भी रह चुके हैं। विधानसभा के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। पुराना नाम: अजय सिंह बिष्ट जन्म: 5 जून 1972  उम्र 52 साल (2024 तक)... धार्मिक जीवन: संन्यासी विवाह: हिन्दू धर्म के अनुसार सन्यासी विवाह नहीं करत...