सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अजय नागर, कैरीमिनाटी की जीवनी। Biography of Carryminati

अजय नागर  जिन्हें कैरीमिनाटी के नाम से जाना जाता है का जन्म जन्म 12 जून 1999, को भारत के फरीदाबाद में हुआ था। कैरिमिनाटी एक यूट्यूबर, स्ट्रीमर और रोस्टर हैं।
अजय नागर, कैरिमिनाटी की जीवनी, jivni.in

•  वह अपने चैनल कैरीमिनाटी पर सबसे ज़्यादा रोस्ट वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं, इसके साथ ही वो अलग अलग Social Media पर चल रहे विवादों पर भी अपनी राय देते हैं लेकिन हंसी माज़क के तरीके से।

•  उनका दूसरा चैनल कैरी-इज़-लाइव लाईव गेम्स और लाईव स्ट्रीमिंग के लिए देखा जाता है। अगस्त 2023 तक 4 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ, एशिया में सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर हासिल करने वाले  यूट्यूबर बन गए हैं।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: 
अजेय नागर ने 2016 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में पढ़ाई की थी, 2016 में उन्होंने अपनी बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई छोड़ दी थी, बाद में दूरस्थ शिक्षा (distance education) से अपनी पढ़ाई पूरी की। उनके पिता जी एक वकील हैं और उनकी माँ एक डॉक्टर हैं और उनके दादा जी का नाम गजराज बहादुर नागर है जो एक राजनीतिज्ञ थे।

करियर की शुरुआत: 
अजेय नागर अपने फेमस नाम कैरीमिनाटी से जाने जाते हैं, वह यूट्यूब पर अपनी खास और पॉवरफुल हिंदी-भाषा कमेंट्री के लिए जाने जाते हैं। वह यूट्यूब पर लाइव गेमिंग के अलावा डिस गानें, व्यंग्यात्मक पैरोडी और कॉमेडी बनाने में शामिल है। 
•  अजय नागर ने 10 साल की उम्र से ही यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में, उन्होंने वीडियो पोस्ट किए जिसमें उन्होंने सनी देओल की मिमिक्री की थी,  और वीडियो गेम खेला था। 
कैरीमिनटी उनका पहला यूट्यूब चैनल है, जो 2014 से सक्रिय है। 2022 में कैरीमीनाटी यूट्यूब चैनल पर कुल 34.9 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे हो गए थे।
•  2017 की शुरुआत में, अजय नागर ने "CarryisLive" नाम से एक और यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जहाँ वह लाइव-स्ट्रीम में खुद वीडियो गेम खेलते हैं। उन्होंने इस चैनल पर लाइव-स्ट्रीम की मेजबानी की है, 2019 में ओडिशा में चक्रवात फानी के पीड़ितों के लिए धन जुटाया,और 2020 में असम और बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद भी की थी।
•  2019 तक, नागर ने सिल्वर और गोल्डन दोनों यूट्यूब प्ले बटन हासिल कर लिया है।
•  फरवरी 2023 में, नागर ने बिजनेस पार्टनर दीपक चार के साथ एस्पोर्ट्स फर्म बिग बैंग एस्पोर्ट्स में 10% हिस्सेदारी खरीदी थी, अब इस में इन्हें कितना फायदा या नुकसान हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है

संगीत:
अजय नागर ने जनवरी 2019 में यूट्यूबर प्यूडीपाई के खिलाफ एक "बाय प्यूडीपाई" के नाम से एक डिस गाना लॉन्च किया था, जो कि प्यूडीपाई बनाम टी-सीरीज़ कॉम्पिटिशन को ध्यान में रखते हुए और टी सीरीज के समर्थन में था, जो बहुत लोकप्रिय भी हुआ था। इस गीत ने रिलीज़ होने के 24 घंटों के अन्दर ही 5 मिलियन व्यूज़ हासिल कर लिया था। अजय नागर ने दूसरा गीत यलगार के नाम से गाया था ये गाना दुनिया में 6 नम्बर की ट्रेडिंग पर चल था।  इस संगीत को अबतक 1.7 करोड़ लाइक मिल चुका है जो की भारत में सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला वीडियो बन चुका है।

पुरस्कार और मान्यता: 
• 2019 में, टाइम पत्रिका द्वारा नेक्स्ट जनरेशन लीडर्स 2019 में नागर को दसवें स्थान पर सूचीबद्ध किया गया था, जो उन दस युवाओं की ईयरली लिस्ट है जो इनोवेटिव करियर का निर्माण करते हैं।
• कैरीमिनाटी अक्टूबर 2022 तक 37 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ एशिया का नंबर 1 यूट्यूबर भी बन गए हैं।
•अप्रैल 2020 में नागर फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया का हिस्सा भी रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मार्टिन कूपर, दुनियां का पहला मोबाईल फोन, आविष्कार, पत्नी, संघर्ष, पुरुष्कार, संपति, बच्चे, बायोग्राफी,

मार्टिन कूपर एक बहुत ही प्रसिद्ध अमेरिकी इंजीनियर हैं, जिन्हें दुनियां का पहला मोबाइल फोन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ही पहली बार साल 1973 में एक पोर्टेबल सेलुलर टेलीफोन का प्रदर्शन दुनियां के सामने किया था। उनका जीवन, संघर्ष, लगन, मेहनत, और काबिलियत का एक अनोखा संगम है। जीवन में कुछ नया कर दिखाने वालों की बात ही अलग होती है, ऐसे लोग अक्सर वो सोचते हैं जो आम लोग सपने में भी सोच न सके। महत्वप्पूर्ण जानकारियां: जन्म: 26 दिसंबर 1928 उम्र: 95 साल (2024) तक... जन्म स्थान: शिकागो, इलिनॉय, अमेरिका शिक्षा: इलिनॉय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर की डिग्री प्राप्त की। मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कैसा था: मार्टिन कूपर का प्रारंभिक जीवन कई सारी कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ था, फिर भी वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इतनी ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहे। पत्नी और बच्चे: मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम "एरलीन हैरिस" है, जो खुद भी एक प्रसिद्ध उद्यमी और वायरलेस उद्योग में अग्रणी हैं। उनके बच्चों की संख्या और उनके बारे में को...

Masai Russell, उम्र, हाइट, वज़न, पेशा, जीवन साथी, उपलब्धियां, विकी, Biography

मसाई रसेल (Masai Russell) एक अमेरिकी एथलीट हैं जो हर्डलिंग (Hurdling) खेल के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और ज़बरदस्त प्रदर्शन के माध्यम से एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। व्यक्तिगत जानकारी : पूरा नाम: मसाई रसेल जन्म तिथि: 28 जून 2000 जन्म स्थान: अमेरिका राष्ट्रीयता: अमेरिकी शारीरिक माप: हाइट: लगभग 5 फीट 9 इंच (लगभग 175 सेमी) वजन: लगभग 60 किलोग्राम (लगभग 132 पाउंड) प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:   मसाई रसेल बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थी, और उन्होंने जल्दी ही अपने खे की रुचि को करियर में बदलने का फैसला कर लिया था। उन्होंने सही समय पर अपनी तेज गति और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। मसाई ने अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी की है और अपनी एथलेटिक करियर के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा है था।  पेशेवर करियर का विवरण: मसाई रसेल ने हर्डलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही इस क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली। वह अपनी तेज गति और अनोखी तकनीक के लिए जानी जाती हैं। वह अपने करियर में कई प्रतिस्पर्धाओं (कॉम्पिटिशन) में हिस्सा ले चुकी हैं और कई प...

योगी आदित्यनाथ, उम्र, पत्नी, परिवार, राजनीति, विवाद, बायोग्राफी

एक भारतीय हिंदू साधु और साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनीतिज्ञ हैं, योगी आदित्यनाथ मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान (2024) मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश केबिटीहस में वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं। इनसे पहले 5 साल से ज़्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का श्रेय संपूर्णानंद जी को जाता है, संपूर्णानंद जी 6 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे जिनको पिछे छोड़ कर उनसे ज़्यादा समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं। योगी आदित्यनाथ साल 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व संसद सदस्य भी रह चुके हैं। विधानसभा के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। पुराना नाम: अजय सिंह बिष्ट जन्म: 5 जून 1972  उम्र 52 साल (2024 तक)... धार्मिक जीवन: संन्यासी विवाह: हिन्दू धर्म के अनुसार सन्यासी विवाह नहीं करत...